
जालंधर: शहर में 50 से अधिक जगहों पर आज रावण, कुंभकरण और मेघनाथ का दहन किया जाएगा। वहीं भार्गव कैंप में दशहरा उत्सव को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार बच्चों ने अलग-अलग थीम पर रावण के अनोखे पुतले तैयार किए हैं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
बच्चों की ओर से कहीं ट्रैक्टर पर बैठे रावण, तो कहीं घोड़े और कार पर सवार रावण के पुतले बनाए गए हैं। इसके अलावा, नशे के खिलाफ संदेश देने के लिए ड्रैगन की थीम पर भी रावण का पुतला तैयार किया गया है। बच्चों ने बातचीत के दौरान बताया कि इन खास तरह के पुतलों को तैयार करने में करीब 30 से 35 हजार रुपये तक का खर्च आता है। इन पुतलों को बनाने का मकसद सिर्फ दशहरा मनाना ही नहीं, बल्कि लोगों को एक सामाजिक संदेश देना भी है।
मामले की जानकारी देते हुए मानव ने कहा कि लोगों में उत्साह बढ़ाने के लिए अनोखे रावण का पुतला बनाया गया। मानव ने कहा कि हर साल कुछ नया बनाने की कोशिश रहती है। ऐसे में एक पुतला बनाने के लिए उन्हें एक माह का समय लग गया। इस दौरान 6 से 7 नौजवान पुतला बनाने में लगे, जिसमें बच्चों सहित 3 सीनियर नौजवान शामिल थे। इस पुतले पर 10 से 15 हजार रुपए का खर्चा आया है। रावण के पुतले में लाईटें भी लगाई है। मानव ने कहा कि वह वह इलेक्टिशन का काम करते है। इससे पहले टैंक, चेतक स्कूटर और जीप तैयार कर चुके है। मानव ने कहा कि बुराई से दूर रहने के लिए संदेश देना उनका मकसद है। मानव के अनुसार इन पुतलों का दहन दहशरे के पर्व पर नहीं बल्कि कल 21 अक्टूबर को किया जाएगा।
वहीं सुमित ने ड्रैगन रावण बनाने को लेकर कहा कि इस बार कुछ अलग बनाने की कोशिश थी और उसे पूरा भी किया है। सुमित ने बताया कि वह पहले आधा घोड़ा और आधा रावण का पुतला बना चुके है। इसी के साथ गाड़ी और जहाज का पुतला भी बना चुके है। इस पुतले पर 20 से 25 हजार का खर्च आया। इसमें 20 हजार के पटाखे लगाए गए। पुतले को बनाने के लिए 5 नौजवानों ने साथ दिया। नशे से दूर रहने के लिए उनके द्वारा लोगों को प्ररेरित किया गया। इस दौरान बच्चों ने अपने अनोखे अंदाज में पंजाब से नशे को खत्म करने का संदेश दिया है। अलग-अलग थीम पर तैयार किए गए ये रावण लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। इस बार भार्गव कैंप में दशहरे का उत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ-साथ नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश भी दे रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...