Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

फॉरेस्ट घोटाले में पंजाब के पूर्व कांग्रेस मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को ED ने किया गिरफ्तार

January 15, 2024

फॉरेस्ट घोटाले में  पंजाब के पूर्व कांग्रेस मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को  ED ने किया गिरफ्तार

फॉरेस्ट घोटाले में फंसे पूर्व कांग्रेस मंत्री साधु सिंह धर्मसोत पंजाब विजिलेंस के शिकंजे से छूटने के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) के शिकंजे में फंस गए है। सोमवार को ED ने फॉरेस्ट घोटाले को लेकर धर्मसोत को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था।
ED ने पूछताछ के दौरान घोटाले को लेकर कुछ सवाल पूर्व मंत्री धर्मसोत के समक्ष रखे थे। शाम तक धर्मसोत ED के सवालों के ढंग से जवाब नहीं दे पाए।

इसके बाद फिर शाम को ED ने पूर्व कांग्रेस मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की गिरफ्तारी डाल दी। गिरफ्तारी डालने के बाद ED के अधिकारी पूर्व मंत्री को मेडिकल करवाने के लिए जालंधर सिविल अस्पताल में लेकर गए। मंगलवार को ED के अधिकारी पूर्व कांग्रेस मंत्री को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करेंगे।

पूर्व कांग्रेस मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार कर ले जाते ईडी के अधिकारी

विजिलेंस ने दो बार किया था गिरफ्तार

फॉरेस्ट घोटाले को लेकर पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व कांग्रेस के मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को पूछताछ के के लिए दो बार गिरफ्तार किया था। वित्तिय गड़बड़ियों को लेकर विजिलेंस के शिकंजे में आए धर्मसोत का मामला बाद में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपने पास ले लिया था। जांच के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मंत्री के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें