पंजाब डेस्क: जालंधर वासियों को आज बिजली कटौती की वजह से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बिजली विभाग की ओर से रखरखाव और तकनीकी कार्यों के चलते जालंधर के कई हिस्सों में आज सुबह से लेकर शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर की जाएगी।
इन इलाकों में रहेगा अंधेरा
सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक इन इलाकों में अंधेरा रहेगा। 66 के.वी. सर्जिकल और लैदर कॉम्प्लेक्स सब-स्टेशनों से जुड़े 11 के.वी. फीडरों पर काम होने के कारण दोआबा, जुनेजा, करतार वाल्व, जालंधर कुंज और कपूरथला रोड फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
कपूरथला रोड,जालंधर विहार, ग्रीन फील्ड, इंडस्ट्रियल एरिया, लैदर कॉम्प्लेक्स रोड प्रभावित इलाके होंगे।
जालंधर कुंज और आसपास के क्षेत्र
सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक इन इलाकों में कटौती
66 के.वी. चारा मंडी से जुड़े 11 के.वी. सुदामा विहार फीडर की सप्लाई रोक दी जाएगी।
इन क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद:
एस.ए.एस. नगर, सुदामा विहार, पार्क एवेन्यू, न्यू गार्डन कॉलोनी, महावीर एंक्लेव, बैंक एंक्लेव।
जालंधर एंक्लेव और आस-पास के इलाके
सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक यह क्षेत्र होंगे प्रभावित
132 के.वी. पिम्स सब-स्टेशन से संचालित 11 के.वी. बारादरी और डिफेंस कॉलोनी फीडरों पर जरूरी मेंटेनेंस कार्य होगा।
दशमेश नगर, लाडोवाली रोड,अर्जुन नगर, रजिंद्र नगर,कांग्रेस भवन क्षेत्र, न्यू बारादरी, हरगोबिंद नगर, डिफेंस कॉलोनी, एम.टी.एस. नगर, एस.एस.पी. ऑफिस क्षेत्र, अटवाल हाउस, कैंट रोड, गढ़ा रोड, खालसा कॉलेज क्षेत्र बिजली कटौती का असर इन इलाकों पर पड़ेगा।
जानें क्या करें उपभोक्ता?
बिजली विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे इन घंटों के दौरान बिजली की अनुपलब्धता को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्यों की योजना बना लें। साथ ही, अनावश्यक उपकरणों को बंद रखें और सुरक्षा का ध्यान रखें।