Site icon Dainik Savera Times

जालंधर में आज नहीं आएगी बिजली सप्लाई, ये बड़े इलाके होंगे प्रभावित

पंजाब डेस्क: जालंधर वासियों को आज दिनभर बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि बिजली विभाग द्वारा निर्धारित मेंटेनेंस कार्यों के चलते कई इलाकों में लंबा पावर कट रहेगा। बिजली विभाग ने पहले ही इस कटौती की जानकारी साझा कर दी थी, ताकि लोग समय रहते अपनी तैयारियां कर सकें।

बिजली कटौती का सबसे ज्यादा असर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक देखने को मिलेगा, जब शहर के कई प्रमुख फीडर पूरी तरह बंद रहेंगे। इस दौरान 11 के.वी. गुप्ता, हैलरा, वरियाणा-1, जुनेजा, कतार, दोआबा और जालंधर कुंज फीडर से जुड़ी सप्लाई बाधित रहेगी। इससे कपूरथला रोड, वरियाणा इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स, जालंधर कुंज और आसपास के इलाके बुरी तरह प्रभावित होंगे।

-चिल्ड्रन पार्क फीडर भी होगा प्रभावित

इसके अतिरिक्त, 66 के.वी. रेडियल सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाला 11 के.वी. चिल्ड्रन पार्क फीडर भी सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बंद रहेगा। इससे सेशन कोर्ट, रेलवे चार्जमैन, डी.ए.सी. कॉम्प्लेक्स, एम.टी.एस. नगर, बी.एस.एन.एल. एक्सचेंज, डिवीजनल कमिश्नर कार्यालय और आस-पास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी।

-औद्योगिक क्षेत्र और घनी आबादी वाले मोहल्ले भी प्रभावित

इसी कड़ी में 11 के.वी. घास मंडी, इंडस्ट्रियल और राजा गार्डन फीडर की सप्लाई भी सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। इससे जनक नगर, उजाला नगर, बड़ा बाजार, गुलाबियां मोहल्ला, चोपड़ा कॉलोनी, हरगोबिंद नगर, सत करतार एन्क्लेव, बलदेव नगर और इंडस्ट्रियल राजा गार्डन सहित कई घनी आबादी वाले इलाके प्रभावित होंगे।

Exit mobile version