पंजाब डेस्क: जालंधर में रहने वालों को आज बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि, पावरकॉम की ओर से आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। यह कटौती दो अलग-अलग समय स्लॉट में की जाएगी, जिससे प्रभावित इलाकों के लोग कई घंटे बिना बिजली के रहेंगे।
सुबह 6 बजे से 8 बजे तक इन क्षेत्रों में नहीं आएगी बिजली
पावरकॉम की तकनीकी टीम द्वारा किए जा रहे रखरखाव कार्य के चलते सुबह 6 बजे से 8 बजे तक टीवी सब-स्टेशन को बंद रखा जाएगा। इस कारण अवतार नगर, अशोक नगर, तेज मोहन नगर, चिट्टा स्कूल, बस्ती शेख अड्डा, मोचियां मोहल्ला और दयाल नगर सहित आस-पास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी।
सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा दूसरा चरण का कट
इसी दिन, पावरकॉम द्वारा कोट सदीक सब-स्टेशन पर भी मरम्मत कार्य किया जाएगा, जिसके कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस अवधि में बस्ती शेख, बस्ती दानिशमंदां, गाखल, धालीवाल, चोगावां, जैना नगर, दशमेश नगर, कांशी नगर, ग्रीन एवेन्यू, राज एनक्लेव कॉलोनी, जनक नगर, चोपड़ा कॉलोनी, गुरु नानक नगर, गुरमेहर एनक्लेव, ईश्वर कॉलोनी और थिंद एनक्लेव जैसे इलाके प्रभावित रहेंगे।
पावरकॉम की अपील सहयोग करें
पावरकॉम ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस असुविधा को लेकर सहयोग करें। विभाग के अनुसार यह मरम्मत कार्य भविष्य में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। संबंधित क्षेत्रों के निवासी पहले से ही वैकल्पिक प्रबंध कर लें ताकि दैनिक कार्यों में ज्यादा परेशानी न हो।

