Site icon Dainik Savera Times

जालंधर: श्री रविदास चौक के पास दुकान में अवैध शराब का भंडारण, एक्साइज विभाग ने की कार्रवाई; दुकान सील

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/ebc70584-944b-4419-bf51-8cf3667f74fd.mov
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/bae758b2-c5fd-4700-9e6c-495d7e6e1a04.mov
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/890eb762-4765-4dbf-85a4-125b38017ce2.mov
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/6579dc3d-7d1b-439b-97ba-5b77205ca3db.mov
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/4fb97ea4-677e-4e30-8e60-20f4d0b273e3.mov
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/40aa3499-9b67-4a02-bfd9-ae59e705a20a.mov
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/3bf2044f-6e7e-45ae-a5b7-e62e155485c5.mov
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/2ad8bbe3-f185-4cc5-9f3b-c8d3dccf6bc4.mov

जालंधर: शहर के श्री रविदास चौक के पास स्थित एक दुकान में स्टोर कर रखी गई अवैध शराब के खिलाफ एक्साइज विभाग की टीम ने देर रात बड़ी कार्रवाई की। टीम ने दुकान को सील (फ्रीज) कर दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार एक्साइज विभाग के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि श्री रविदास चौक के पास एक ठेके के निकट स्थित दुकान में भारी मात्रा में अवैध शराब स्टोर की गई है। सूचना के आधार पर एक्साइज टीम मौके पर पहुंची और दुकान की जांच शुरू की। जांच के दौरान टीम को बड़ी मात्रा में शराब बरामद होने की आशंका है। एक्साइज अधिकारियों के अनुसार बरामद शराब की गिनती अभी जारी है और प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक दुकान में 300 से अधिक पेटियां शराब की रखी गई थीं।

एक्साइज विभाग के अधिकारी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि बरामद शराब किस ब्रांड की है, कहां से लाई गई और दुकान में किसने  रखी, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।फिलहाल एक्साइज विभाग ने दुकान को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version