Site icon Dainik Savera Times

Jalandhar में अचानक हुआ जोरदार धमाका, एक की मौत, मची अफरा-तफरी

Jalandhar explosion occurred suddenly

Jalandhar explosion occurred suddenly

पंजाब डेस्क: जालंधर के संतोखपुरा इलाके में स्थित एक कबाड़ के गोदाम में आज अचानक जोरदार धमाका हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना इतनी भयानक थी कि आसपास के घरों की दीवारें हिल गईं और कई घरों की खिड़कियां टूट गईं। धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और इलाके में भय का माहौल बन गया। मृतक की पहचान संतोखपुरा के निवासी राजिंदर के रूप में हुई है।

पुलिस ने घटनास्थल को किया घेराबंदी

घटना की सूचना मिलते ही थाना नंबर 8 की पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमाके के कारणों की जांच जारी है। स्थानीय लोगों के बीच इस बात को लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही है। कुछ का मानना है कि यह गैस सिलेंडर फटने के कारण हुआ, जबकि अन्य का शक है कि कबाड़खाने में पड़े ग्रेनेड या किसी अन्य विस्फोटक सामग्री के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है। फिलहाल इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही धमाके के असली कारणों का पता चलेगा। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Exit mobile version