Site icon Dainik Savera Times

Jalandhar News : मशहूर केक स्टूडियो को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने किया सील

जालंधर। महानगर में नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने देर रात अवैध निर्माण पर की सीलिंग की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई नगर निगम द्वारा स्टेट विजिलेंस की जांच के बाद किशनपुरा चौक पर स्थित मशहूर दुग्गल केक स्टूडियो को सील कर दिया गया है। ये कार्रवाई नगर निगम के बिल्डिंग विभाग में तैनात एटीपी सुखदेव वशिष्ठ द्वारा की गई है। स्टूडियो को सील करने के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। सूत्रों के अनुसार, कई बार नोटिस भेजने के बावजूद स्पष्ट जवाब न मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।

नगर निगम के बिल्डिंग विभाग के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने कहा, उक्त बिल्डिंग का निर्माण बिना मंजूरी के किया गया था। स्टेट विजिलेंस पंजाब के पास इस मामले की शिकायत की गई थी। जांच के बाद यह शिकायत प्रिंसिपल सेक्रेटरी के पास भेजी गई, और वहां से नगर निगम जालंधर के कमिश्नर को कार्रवाई के आदेश दिए गए।

यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि शोरूम के सामने पार्किंग स्पेस की व्यवस्था नहीं की गई थी और अन्य आदेशों का पालन भी नहीं किया गया था। कई बार नोटिस दिए गए, लेकिन स्टूडियो के मालिक द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद यह कार्रवाई देर रात की गई है।

Exit mobile version