Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर: बेटी की दूसरी जाति में शादी से परेशान पिता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी हुआ बरामद

July 22, 2024

जालंधर: बेटी की दूसरी जाति में शादी से परेशान पिता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी हुआ बरामद

जालंधर: कल रविवार को जालंधर में एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। इस मामले में मृतक की पहचान नवल किशोर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में नवल किशोर के दामाद बलविंदर सिंह, सुरिंदर सिंह और एक अन्य को नामजद किया है। फिलहाल पुलिस ने बलविंदर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक पंडित परिवार से था जबकि उसकी बेटी ने दूसरी जाति के बलविंदर से शादी कर ली थी। इससे वह काफी परेशान था।

मृतक के पास से 3 पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसके आधार पर मकसूदा थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बेटे अभिषेक के बयान भी नोट कर लिए हैं। यह घटना जालंधर-पठानकोट रोड स्थित पंजाबी बाग की धीर कॉलोनी में शनिवार देर रात को हुई। मृतक की पहचान नवल किशोर उपाध्याय के रूप में हुई है। पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया है। नवल मूल रूप से बिहार का रहने वाला था।

वह कई सालों से अपने परिवार के साथ धीर कॉलोनी में रह रहा था। मृतक के बेटे अभिषेक ने बताया कि वह और उसकी मां शनिवार शाम को दिल्ली गए थे। वहां से उनकी बिहार के लिए ट्रेन थी। रात करीब 11 बजे उसने अपने पिता से फोन पर बात की थी। इसके बाद जब उसने रात को दोबारा बात करने के लिए फोन किया तो उसके पिता ने फोन नहीं उठाया। परिजनों को चिंता हुई तो पीड़ित परिवार ने पड़ोसी को उनके घर भेजा।

पड़ोसी ने वहां जाकर देखा तो नवल किशोर घर में फंदे से लटका हुआ था। अभिषेक ने बताया कि उसके पिता ने सुसाइड नोट भी लिखा है। अभिषेक ने बताया था कि उसकी छोटी बहन ने 3 महीने पहले बलविंदर सिंह नाम के युवक से शादी कर ली थी। बलविंदर सिंह उनकी जाति से नहीं है और इससे उसका परिवार नाखुश था, और उसकी बहन से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता था। अभिषेक ने यह भी आरोप लगाया कि बलविंदर सिंह और उसके पिता सुरिंदर पाल की नजर उसकी संपत्ति पर थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।
,

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें