Site icon Dainik Savera Times

फिरौती देने से किया इंकार, विदेश बैठे युवक के घर पर हुई फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल

Jalandhar Firing

Jalandhar Firing

Jalandhar Firing : जालंधर में गैंगस्टरों के मन में पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। गैंगस्टर और लुटेरे आम से लेकर खास तक को खुलेआम अपना शिकार बना रहे हैं। जालंधर के अमन नगर में ऐसी ही घटना देखने को मिली, जब विदेश में रह रहे एक युवक ने गैंगस्टरों द्वारा मांगी गई फिरौती देने से इंकार कर दिया तो उन्होंने उसके घर के बाहर आकर फायरिंग कर दी।

बता दें की फायरिंग से कुछ समय पहले गैंगस्टरों ने फोन करके कहा कि वे पांच मिनट में आ रहे हैं और फिर गैंगस्टरों ने उसके घर के बाहर आकर फायरिंग कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायरिंग के बाद विदेश में रह रहे युवक को फायरिंग का वीडियो भी भेजा गया। इससे युवक हैरान रह गया। जब उसने अपने घर पर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि यहां कुछ युवकों ने फायरिंग की है, जिसके बाद थाना एक की पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि फिरौती शहजाद भट्टी के नाम पर मांगी गई थी।

Exit mobile version