Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

देश भगत यादगार हाल में Branded Summer Garment Sale’ के नाम पर जालंधर वासियों से बड़ा धोखा

March 23, 2025

देश भगत यादगार हाल में Branded Summer Garment Sale’ के नाम पर जालंधर वासियों से बड़ा धोखा

जालंधर: महानगर के देश भगत यादगार हाल में ‘ब्रांडेड समर गारमेंट सेल’ के नाम पर शनिवार को सेल की शुरुआत जालंधरवासियों के लिए यह हुई। सेल धोखे की दुकान’ साबित हो सकती है क्योंकि, सेल के आयोजक इसमें ब्रांडेड कंपनियों के कपड़े बताकर इन्हें बेच रहे हैं पर वास्तविकता इससे कोसों परे है। दरअसल, सेल के पहले दिन आयोजकों ने जो कपड़े उपलब्ध कराए थे, वे बेहद घटिया क्वालिटी के थे।

सेल में बड़ी-बड़ी ढेरियां बनाकर रखे गए कपड़े किसी ब्रांडिड कंपनी के नहीं, बल्कि किसी फड़ी से उठाए जान पड़ रहे थे। यही वजह थी कि इस पांच दिनों तक चलने वाली सेल के पहले देश भगत यादगार हाल से ग्राहक नदारद रहे। जो बचे-कुचे ग्राहक सेल देखने पहुंचे भी, वे भी खरीदारी किए बगैर ही वापस लौट गए। सेल में खरीदारी करने पहुंचे ग्राहकों से बातचीत करने पर उन्होंने वहां उपलब्ध कराए गए कपड़ों को घटिया क्वालिटी का बताया। हालांकि, सेल के आयोजक इन्हें जानीमानी कंपनियों के ब्रांडेड कपड़े बताकर ग्राहकों को धोखाधड़ी का शिकार बना रहा है। सेल विजिट करने पहुंचे विजिटर्स ने बताया कि

जिस प्रकार से आर्गेनाइजर्स ने सेल में कपड़ों के ढेरों के ढेर उपलब्ध कराए हैं, उससे तो ऐसा जान पड़ रहा है कि उन्हें सीधा किसी फैक्टरी से नहीं, बल्कि किसी फड़ी से उठाया गया हो। खैर! आने वाले दिनों में जालंधरवासी सेल के आयोजकों की धोखाधड़ी का शिकार न हों, इसके लिए दैनिक सवेरा उन्हें आगाह कर रहा है विजिटर्स यह भी बताते हैं कि सेल में 50 रुपये वाली कीमत के कपड़ों को ब्रांडेड बताकर उन्हें कई गुणा दामों पर बेचा जा रहा है।

उन्होंने देश भगत यादगार हाल में शुरू हुई ‘ब्रांडेड समर गारमेंट सेल’ में जालंधरवासियों को न विजिट करने की भी अपील की है। ताकि वे सेल के आर्गेनाइजर्स की धोखाधड़ी का शिकार न हो सकें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें