Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar: कुमार स्वीट शॉप को चोरों ने बनाया निशाना, ताले तोड़कर नकदी और सामान लेकर फरार

July 21, 2026

Jalandhar: कुमार स्वीट शॉप को चोरों ने बनाया निशाना, ताले तोड़कर नकदी और सामान लेकर फरार

जालंधरः शहर की घास मंडी चौक के पास स्थित कुमार स्वीट शाप के ताले तोड़कर चोर गल्ले से नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी का पता दुकान मालिक को सुबह दुकान खोलने पहुंचा. तो दुकानदार को पता चला कि दुकान में चोरी हो गई है। दुकानदार ने चोरी की शिकायत थाना पांच की पुलिस को दी और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई।

मामले को लेकर कुमार स्वीट शाप के मालिक राजेश शर्मा ने बताया कि वह पिछले कई सालों से घास मंडी चौक में दुकान को चला रहे हैं वह रोजाना की तरह बीती रात करीब 10 बजे दुकान को बंद करके घर चले गए थे और सुबह करीब साढ़े 8 बजे दुकान पर काम करने वाला युवक की दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो उसने दुकान के शटर पर लगे ताले टूटे देखे। इसके बाद उसने दुकान मालिक को सूचित किया। सूचना मिलने पर वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान का गल्ला नीचे जमीन पर गिरा हुआ था और सामान बिखरा हुआ था। चोर दुकान के गल्ले के अंदर पड़ी करीब 25-30 हजार की नकदी सहित सामान चोरी कर ले जा चुके थे। चोरी की वारदात के बाद दुकान पर मौजूद मार्केट के लोगों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उनके इलाके में गश्त बढ़ाई जाए ताकि चोर लुटेरों के मन में खौफ बना रहे और वारदातें कम हो।

मामले को लेकर थाना पांच के जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर कुमार ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि घास मंडी चौक के पास स्थित दुकान के चोर ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी करके ले गए हैं, जिसके बाद वह टीम सहित मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रहे हैं ताकि चोरों के बारे में पता चल सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें