Site icon Dainik Savera Times

जालंधर: तलाशी के दौरान नौजवान से हेरोइन बरामद, पुलिस ने अदालत में पेश कर हासिल किया 3 दिन का रिमांड

जालंधर: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्यवाई जारी है। इसी के तहत कार्रवाई करते हुए जालंधर पुलिस ने सनशाइन वैल्ली वेफयर सोसायटी के पास एक नौजवान को रोका। जब वह पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगा तो सीआईए स्टाफ की टीम ने उसे काबू कर लिया। जिसके बाद उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान उसके कब्जे से 255 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में नौजवान ने अपना नाम गौरव सोनी उर्द गोरु निवासी गांव दातारपुर, तलवाड़ा जिला होशियारपुर बताया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर दोषी को अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने उसे 3 दिन के रिमांड पर भेज दिया।

Exit mobile version