
जालंधर का हाई प्रोफाइल झगड़ा दीपक बाली के प्रयासों से सुलझा लिया गया है। दरअसल ईस्टवुड विलेज और जेके लेदर (ब्रू एंड बियर) के मालिक टैबी भाटिया के परिवारों के बीच का झगड़ा शहर में काफी दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ था। जिसके बाद अब आम आदमी के जनरल सक्रेटरी तथा कला तथा सैर सपाटा विभाग के एडवाइजर दीपक बाली के प्रयासों से इस हाई प्रोफाइल झगड़े का हल हो गया है।
आज इस्टवुड के मालिक त्रिवेणी मल्होत्रा, तरन मल्होत्रा का परिवार और जेके लेदर (ब्रू एंड बियर) के मालिक टैबी भाटिया और उनका परिवार सुखमहल होटल में पहुंचे जहां पर दीपक बाली के प्रयासों से इन दोनों के झगड़े को सुलझा लिया गया है। इस दौरान दीपक बाली ने कहा आप सब लोग गणमान्य व्यक्ति हो साथ ही शहर के अच्छे उद्योगपति हो इस लिये झगड़े छोड़ शहर तथा अपने-अपने परिवारों के तरक्की के लिये काम करें। आप सब लोगों का शहर में बहुत बड़ा योगदान है। हम ये चाहते हैं कि आप लोग झगड़े से उपर उठकर आपस में जीवन प्यार तथा स्नेह से व्यतीत करें। इसी से शहर और आपके परिवारों की तरक्की है।
बतादें, कि जालंधर शहर में ये झगड़ा सबसे चर्चित बना हुआ था। ईस्टवुड कि ओर से टैबी भाटिया और उनके साथियों पर 307 का मुकदमा दर्ज करवाया गया था। जिसके बाद दीपक बाली की अगुवाई में दोनों पक्षों को बुलाकर मामला सुलझा दिया गया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...