Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar: तेज रफ्तार कार ने दोपहिया वाहन को मारी जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति की हुई मौत

July 15, 2024

Jalandhar: तेज रफ्तार कार ने दोपहिया वाहन को मारी जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति की हुई मौत

जालंधर: जालंधर के नकोदर जालंधर हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। घटना में एक्टिवा सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान लांबड़ा के बशेशरपुर गांव निवासी रूप के रूप में हुई है। मृतक की उम्र करीब 45 साल है। लांबड़ा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

काम से घर लौट रहा था मृतक:

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रविवार रात की व्यक्ति अपनी एक्टिवा पर जालंधर के लांबड़ा के बशेशरपुर गांव लौट रहा था। इस दौरान जब वह जालंधर नकोदर हाईवे पर स्थित आलू अनुसंधान केंद्र के सामने सड़क पार करने लगा तो उसे एक वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया और बाद में उसने दम तोड़ दिया।

लांबड़ा से जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे एएसआई सुभाष ने बताया कि घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। जिसके बाद सबसे पहले रोड सेफ्टी फोर्स की टीमें मौके पर पहुंची। इसके बाद लोगों की मदद से उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक्टिवा सवार को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मृतक के परिजनों को देर रात ही घटना की सूचना दे दी थी। उनके अनुसार मृतक जालंधर की एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था। वह रोजाना रात साढ़े नौ से दस बजे के बीच घर आता था। रात को काम से घर लौटते समय यह हादसा हुआ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें