Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधरः शिव मोटर के गोदाम में लगी भीषण आग,मौक़े पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 4 से 5 गाड़ियां

June 14, 2024

जालंधरः शिव मोटर के गोदाम में लगी भीषण आग,मौक़े पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 4 से 5 गाड़ियां

जालंधर : पठानकोट बाईपास के पास तोगरी रोड पर देर रात शिव मोटर में आग लगने का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि आग इतनी भीषण थी कि इस घटना में दो गाड़ियां जलकर राख हो गईं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

सुचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4 से 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे की जानकारी देते हुए अग्निशमन पदाधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि शिव मोटर्स के गोदाम में भीषण आग लग गयी। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बताया कि गोदाम में अग्नि सुरक्षा का कोई उपकरण नहीं था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस आग के कारण आसपास के घरों में दहशत का माहौल है। उधर, अग्निशमन अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि आग आसपास के घरों तक पहुंचने से पहले ही काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें