Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar में आज लंबा लगेगा लंबा Power Cut, इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली

January 5, 2026

Jalandhar में आज लंबा लगेगा लंबा Power Cut, इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली

जालंधर : पंजाब के कई हिस्सों में आज (5 जनवरी) बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। मकसूदां पावर हाउस और अन्य फीडरों पर आवश्यक मरम्मत कार्यों के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति कुछ घंटों के लिए बंद रहेगी।

जालंधर में प्रभावित क्षेत्र

एसडीओ प्रदीप सैनी के अनुसार, मकसूदां पावर हाउस से चलने वाले 11 KV फीडरों- संगत सिंह नगर, गोपाल नगर और टैगोर हॉस्पिटल की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी।

इस दौरान रतन नगर, शहीद बाबू लाभ सिंह नगर, अमन नगर, न्यू अमन नगर, टैगोर हॉस्पिटल एरिया, संगत सिंह नगर, बंदा बहादुर नगर, गुलाब देवी रोड, आर्य नगर, जैन कॉलोनी, कबीर नगर, विंडसर पार्क, रोज पार्क और आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।

अमृतसर में भी पड़ेगा असर

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के जेई अरुण कुमार और सब-डिविजनल ऑफिसर (हुसैनपुरा) ने बताया कि 11 KV राम बाग फीडर और 11 KV चील मंडी फीडर की बिजली आपूर्ति भी आज बंद रहेगी।

इससे पिंक प्लाजा, हॉल गेट, हॉल बाजार गेट से गोल हट्टी चौक, नई गली, मछली मंडी, चित्रा टॉकीज रोड, कटरा बागियां, चिट्टा गुंबद, IDH मार्केट, कोट आत्मा सिंह रोड, सब्जी मंडी और राम बाग सहित कई इलाके प्रभावित होंगे।

ये भी पढ़ें: कड़ाके की ठंड से कांपा उत्तर भारत, राज्यों के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

PSPCL ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे अपने जरूरी उपकरणों का उपयोग पहले से संभालकर करें और मरम्मत कार्य के दौरान धैर्य बनाए रखें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें