Site icon Dainik Savera Times

Jalandhar News: आबादपुरा में ट्रांसफार्म को लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260804-WA0069.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260804-WA0068.mp4

जालंधरः आबादपुरा में ट्रांसफार्म को आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही है। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के कर्मी नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह 7:20 बजे आबादपुरा में ट्रांसफार्म में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। ट्रांसफार्म में लगी आग की लपटों से घर को नुकसान पहुंच सकता था, लेकिन समय रहते नुकसान होने से बचाव रहा। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Exit mobile version