Site icon Dainik Savera Times

जालंधरः देर रात आग की ऊंची लपटें देखकर लोगों में मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/11/7b04aead-059a-4063-9614-c057f50f95fc.mov
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/11/c7810225-730d-4bc6-9a46-c15fbaf0a0a0.mov
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/11/098fb688-38c4-4ff5-8254-0c8f40c70f2f.mov
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/11/89882cf3-6ef3-4cf6-838a-3187f80a3a39.mov
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/11/148a6ab3-93ab-4f50-9b39-1e4a42ed0b58.mov

जालंधर: शहर के मॉडल टाउन स्थित चीमा चौक में देर रात पटाखों के एक स्टॉल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही मिनटों में पूरे स्टॉल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फायर अधिकारी वनीश सोधी ने बताया कि देर रात कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी कि मॉडल टाउन के चीमा चौक में पटाखों के स्टॉल को आग लग गई है।

इसके बाद तुरंत टीमों को मौके पर रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के बाद घटनास्थल का जायजा लिया गया, लेकिन वहां स्टॉल का कोई मालिक मौजूद नहीं मिला। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच के बाद ही आग लगने की असली वजह सामने आ सकेगी।

Exit mobile version