Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर के MP Charanjit Singh Channi ने हिमाचल के CM Sukhu से की मुलाकात, अहम मुद्दों पर पर की चर्चा

August 28, 2024

जालंधर के MP Charanjit Singh Channi ने हिमाचल के CM Sukhu से की मुलाकात, अहम मुद्दों पर पर की चर्चा

शिमला: पंजाब के पूर्व सीएम और जालंधर से लोकसभा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। यह मुलाकात हिमाचल प्रदेश के शिमला में हिमाचल के सीएम के आवास पर हुई। दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

चन्नी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से पंजाबी भाषा को हिमाचल प्रदेश की दूसरी भाषा के रूप में मान्यता देने के बारे में चर्चा की है। पूर्व सीएम और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने आज इस बारे में जानकारी साझा की है। चन्नी ने कहा, “हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा वर्ग पंजाबी भाषी है, जिसके चलते पंजाबी भाषा को राज्य में दूसरी भाषा का दर्जा दिया जाना चाहिए।”

चन्नी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर की

चन्नी ने दो दिन पहले हुई मुलाकात को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें वह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ नजर आ रहे हैं।

पोस्ट में चन्नी ने लिखा- “शिमला में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस मौके पर उनसे पंजाबी भाषा को हिमाचल प्रदेश की दूसरी भाषा बनाने का आग्रह किया। क्योंकि हिमाचल के बड़े हिस्से में आज भी पंजाबी भाषा बोली और समझी जाती है। उन्होंने इस मामले पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर भी चर्चा हुई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें