Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar News : नगर निगम ने बकाया राशि को लेकर Bath Castle Resort को किया नोटिस जारी, 1.58 करोड़ रुपए जमा करने के दिए निर्देश

September 20, 2024

Jalandhar News : नगर निगम ने बकाया राशि को लेकर Bath Castle Resort को किया नोटिस जारी, 1.58 करोड़ रुपए जमा करने के दिए निर्देश

जालंधर: नगर निगम ने जालंधर के सबसे बड़े और भव्य वेडिंग बैंक्वेट हॉल में से एक “बाठ कैसल” (मैरिज पैलेस) को नोटिस जारी किया है। नोटिस में बाथ कैसल के मालिकों को तत्काल प्रभाव से बकाया राशि 1.58 करोड़ रुपए जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्रवाई जालंधर नगर निगम के बिल्डिंग विभाग ने की है। आरोप है कि बाथ कैसल के मालिकों ने पहली किश्त देने के बाद बकाया राशि का भुगतान नहीं किया।

जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि जालंधर नगर निगम ने बाथ कैसल को वर्ष 2017 में नियमित करने की मंजूरी दी थी। इसकी कुल फीस करीब 1.04 करोड़ रुपए थी। पैसे जमा करने के लिए 6 किश्तें बनाई गई थीं। जिसमें पहली किश्त फरवरी 2018 में मांग पर दी गई थी। जिसकी राशि करीब 15 लाख 26 हजार थी। बाकी पैसे समय के अनुसार दिए जाने चाहिए थे। उस समय बकाया राशि करीब 89.25 लाख रुपए थी।

2370 दिनों का ब्याज 70 लाख हुआ:

नियमों और नीति के अनुसार, यदि उक्त समयावधि में पैसा जमा नहीं किया जाता तो बकाया राशि पर ब्याज लगाया जाना था। नगर निगम ने बकाया राशि पर करीब 12 प्रतिशत ब्याज लगाया है, जिससे कुल राशि 1.58 करोड़ रुपये हो गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें