Site icon Dainik Savera Times

जालंधर में पोस्टर वार: नगर निगम ने उतारे भाजपा नेता के बोर्ड, कार्रवाई पर गरमाई सियासत

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261110-WA0039.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261110-WA0038.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261110-WA0037.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261110-WA0033.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261110-WA0036.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261110-WA0035.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261110-WA0034.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261110-WA0032.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261110-WA0030.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261110-WA0031.mp4

जालंधर: पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एक ओर जहां नेताओं का दल-बदल जारी है, वहीं दूसरी ओर शहर में पोस्टर वार भी शुरू हो गया है। ताजा मामला जालंधर के प्रेस क्लब के पास सामने आया है, जहां नगर निगम की टीम ने भाजपा नेता के बोर्ड उतार दिए।

जानकारी के अनुसार, नगर निगम के कर्मचारी अधिकारियों की मौजूदगी में मौके पर पहुंचे और बोर्ड हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। जब उनसे बोर्ड हटाने का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वे उच्च अधिकारियों के आदेशों के आधार पर कार्रवाई कर रहे हैं। हालांकि, ये आदेश किसकी ओर से जारी किए गए हैं, इस बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी।

सामने आई तस्वीरों में नगर निगम के कर्मचारी मुख्य चौक से भाजपा नेता राकेश राठौर के बोर्ड और आंवला पूजन उत्सव से संबंधित बोर्ड हटाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, भाजपा नेता के बोर्ड हटाए जाने के बाद राजनीतिक विवाद भी गरमा गया है।

भाजपा नेताओं का आरोप है कि इलाके में कांग्रेस के भी बोर्ड लगे हुए थे, लेकिन नगर निगम की टीम ने उन्हें नहीं हटाया। भाजपा नेताओं ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे भेदभावपूर्ण बताया है। फिलहाल, बोर्ड हटाने की कार्रवाई को लेकर शहर की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Exit mobile version