Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर नगर निगम का Action, शहर में 2 जगह अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई

January 12, 2024

जालंधर नगर निगम का  Action, शहर में 2 जगह अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई

कुछ दिन शांत रहने के बाद एक फिर से नगर निगम जालंधर अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन मोड में आ गया है। नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने आज शहर में 2 जगह अवैध कालोनियों पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को रुकवाया है। बाकायदा अवैध कालोनी में निर्माण करने वालों को कसंट्रक्शन रोकने का नोटिस भी जारी किया है।

नगर निगम कमिश्नर कमिश्नर आदित्य उप्पल के आदेश पर बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जालंधर एनक्लेव और सुदामा बिहार में अवैध रूप से काटी गई कालोनियों में कार्रवाई की है। निगम के अधिकारियों ने अवैध कालोनियों में निर्माण करने वालों से कहा है कि वह उसे रोक दें अन्यथा निगम को अवैध निर्माण गिराने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है।

अवैध कालोनी में किया जा रहा निर्माण कार्य जिसे निगम के अधिकारियों ने रुकवा दिया

CLU फीस जमा न करवा कर लगाया करोड़ों का चूना

नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने बताया कि अवैध कालोनी काटने वालों को पहले नोटिस भी जारी किया गया था लेकिन मैं फिर भी कॉलोनी को वैध करवाने के लिए कोई प्रोसीजर अपनाए बिना प्लाट काट रहे थे और उसारी का काम कर रहे थे।

नगर निगम कमिश्नर के आदेश पर आज 2 अवैध कालोनियों में अवैध निर्माण को रुकवाया गया है। एटीपी सुखदेव ने बताया कि अवैध कॉलोनी काटने वालों ने CLU फीस जमा न करवा कर और कॉलोनी की स्वीकृति न लेकर निगम के खजाने को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है। एटीपी ने बताया कि इसी तरह खम्बड़ा गेट के पास भी अवैध निर्माण रुकवाया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें