Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में बड़ी पहल: मिठ्ठापुर–अलीपुर सड़क के नव निर्माण कार्य का हुआ उद्घाटन

August 31, 2025

जालंधर में बड़ी पहल: मिठ्ठापुर–अलीपुर सड़क के नव निर्माण कार्य का हुआ उद्घाटन

पंजाब डेस्क: जालंधर कैंट हल्के के वार्ड नंबर 38 में आज 29 लाख रुपये की लागत से बनने जा रही मिठ्ठापुर अलीपुर सड़क का उद्घाटन किया गया। जालंधर कैंट हल्का इंचार्ज मैडम राजविंदर थिआड़ा, जिला प्रधान एवं चेयरमैन प्लानिंग बोर्ड कमेटी अमृत पाल शेरगिल और डिप्टी मेयर मलकीत सुभाना द्वारा किया गया। यह सड़क लंबे समय से खराब हालत में थी, जिसके कारण लोगों को रोज़ाना आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी हुए शामिल

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लिया और इस विकास कार्य के लिए मैडम राजविंदर थिआड़ा का दिल से धन्यवाद किया। लोगों ने कहा कि सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि इलाके की खूबसूरती और सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी।

इस अवसर पर मैडम राजविंदर थिआड़ा ने कहा कि

हल्के के हर वार्ड में विकास कार्य तेज़ी से किए जा रहे हैं। लोगों की ज़रूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है और किसी भी क्षेत्र को विकास से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हल्के के प्रत्येक निवासी की समस्या का समाधान उनके दरवाज़े पर ही किया जाएगा।

जिला प्रधान अमृत पाल शेरगिल ने कहा कि सड़कें, सफाई, पानी और रोशनी जैसी बुनियादी सुविधाओं के प्रोजेक्ट लगातार चल रहे हैं। वहीं डिप्टी मेयर मलकीत सुभाना ने कहा कि जालंधर कैंट हल्के को एक मॉडल हल्का बनाने के लिए हर स्तर पर गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें