Site icon Dainik Savera Times

Jalandhar को मिला नया DC, वरजित वालिया ने पदभार संभालते ही किए बड़े ऐलान

jalandhar dc

jalandhar dc

पंजाब डेस्क: जालंधर में प्रशासनिक बदलाव के तहत नए डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने आज अपना कार्यभार संभाला है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने जिले के विकास, जनसेवाओं की पहुंच और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

विकास कार्यों को दी जाएगी प्राथमिकता

कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में डीसी वरजीत वालिया ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य जालंधर को विकास के नए स्तर पर ले जाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

डीसी ने कहा कि जिले में लंबित और दैनिक समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उनका फोकस प्रशासनिक कामकाज को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाना रहेगा, ताकि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

ये भी पढ़ें…

जालंधर की पहचान को मिलेगा बढ़ावा

उन्होंने जालंधर को खेल, मीडिया और औद्योगिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बताते हुए कहा कि इस पहचान को और मजबूत करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वह पहले कोरोना काल के दौरान भी जिले में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जिससे उन्हें यहां की प्रशासनिक जरूरतों का अनुभव है।

Exit mobile version