Site icon Dainik Savera Times

जालंधर: युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम में 76,982 तस्कर काबू, DC बोले- दोबारा से रंगला पंजाब बनाने का…

जालंधर: पंजाब सरकार की अगुवाई में युद्ध नशे के विरुद्ध और पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए चलाई गई मुहिम के तहत डी एडिक्शन सेंटर और रिहेबलेशन सेंटर बनाए गए है। वहीं आज युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम को लेकर 551 दिन पूरे होने पर डेज होटल में डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया और पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह की अगुवाई में प्रेस वार्ता की गई। ऐसे में मुहिम के दौरान अब तक कुल 76,982 तस्कर पकड़े गए है।

इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पंजाब सरकार की अगुवाई में युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम का आगाज किया हुआ है और पंजाब को दोबारा से रंगला पंजाब बनाने का काम किया जा रहा है। ऐसे में युवाओं का ध्यान खेलों की ओर ले जाया जा रहा है और उन्हें नशे से दूर किया जा रहा है। इसको लेकर पंजाब में काफी असर देखने को मिला है।

डीसी ने कहा कि गांवों में जाकर जमीनी स्तर पर मुहिम चलाते हुए मीटिंग की गई और जागरूक कैंप लगाए गए और रैलियां निकाली गई। खेडां वतन पंजाब दीयां मुहिम को लेकर युवाओं का ध्यान खेलों की ओर ले जाया जा रहा है। डीसी ने कहा कि युवाओं को नशे से मुक्त करने के लिए नशा मुक्ति केंद्र खोले गए है और वहां पर उनका इलाज करवाया जा रहा है। डीसी ने कहा कि नशा मुक्त मुहिम के तहत डी एडिक्शन सेंटर को लेकर 350 बेड लगाए गए, जिसमें पीमस में 120 बेड शामिल है और प्राइवेट सेंटर में 27 बेड मौजूद है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेंटर में मरीजों की फ्री उपचार किया जाता है। रिहेबलेशन सेंटर में बच्चों के ईलाज के साथ उन्हें योग करवाया जाता है और पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी मौजूद है। स्किल के लिए स्किल सेंटर बनाया गया है और बच्चों के लिए जिम सहित अन्य खेलों की सुविधा है।

पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि एक सितंबर से 16 सितंबर तक 127 एफआईआर दर्ज की गई और 150 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस साल में अब तक गिनती 1500 से अधिक हो चुकी है। इस मुहिम में लोगों का योगदान मिल रहा है। ऐसे में बड़े तस्करों को लोगों की मदद से गिरफ्तार किया जा रहा है। इसी के साथ नशा छोड़ने वाले लोगों का उपचार किया जा रहा है ताकि वह दोबारा से नई जिंदगी फिर से जी सके।

उन्होंने कहा कि मुहिम के तहत नशा मुक्त पंजाब बनाना मुख्य उद्देश्य है। ऐसे में काफी ज्यादा माता-पिता खुद बच्चों को नशा मुक्त करने के लिए उनके साथ तालमेल बनाते है और उन्हें नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाकर नशा मुक्त किया जा रहा है। सीपी ने कहा कि तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हाल ही में भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की थी और आज भी भारी मात्रा में नशे की खेप बरामद की गई। सीपी ने कहाकि कार्रवाई के दौरान तस्करों की इमारतों को भी धवस्त किया जा रहा है और तस्करों की संपत्ति को कुर्क किया जा रहा है। इसी के साथ अब तक 8 अन्य इमारतों के खिलाफ कार्रवाई जारी है, जल्द उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

Exit mobile version