Jalandhar news: जालंधर में एक भयावह हादसा सामने आया है, जिसमें साढ़े 9 साल का बच्चा चाइनीज डोर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार देर शाम 66 फुट रोड के इको होम सोसाइटी के पास हुई। बच्चा अन्य बच्चों के साथ साइकिल चला रहा था, तभी हवा में लटक रही चाइनीज डोर उसकी गर्दन में फंस गई।
डेढ़ घंटे तक चला आपरेशन, हालत अभी भी नाजुक
बता दें कि घायल बच्चे को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब डेढ़ घंटे तक ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि अगले 48 घंटे बेहद अहम हैं और फिलहाल बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। हालत स्थिर होने पर उसे आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।
चाइनीज डोर तलवार से भी ज्यादा खतरनाक
हादसे की जानकारी देते हुए बच्चे के पिता ने कहा कि चाइनीज डोर तलवार से भी ज्यादा खतरनाक है और उनके बेटे की गर्दन पर ऐसा जख्म हुआ है, जैसे किसी ने तलवार से वॉर किया हो। इस घटना से सबक लेने की जरूरत है।” उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे खतरनाक उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाई जाए और जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
पुलिस में शिकायत, जागरूकता अभियान की तैयारी
पिता ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे के ठीक होने के बाद चाइनीज डोर के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएंगे और लोगों को इसके खतरों के बारे में बताएंगे।
Video : 13 हजार करोड़ का इंटरनेशनल ड्रग नेटवर्क बेनकाब, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल बड़ी कामयाबी
बता दें कि इससे पहले भी जालंधर पुलिस ने शहर में लगभग 50 पेटी चाइनीज डोर बरामद की थीं, लेकिन इसके बावजूद यह बाजार में खुलेआम बिक रही हैं। स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।

