पंजाब डेस्क : जालंधर के चिक-चिक चौक के पास मंगलवार को एक तेज़ रफ्तार बाइक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन दोनों वाहनों को काफी नुकसान हुआ और कार का शीशा टूट गया।
बाइक-कार की हुई जोरदार टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर उस समय हुई जब चौक के पास ट्रैफिक का दबाव था। बता दें कि बाइक और कार तेज़ गति में थीं और अचानक आमने-सामने आ गईं। टक्कर के तुरंत बाद तेज आवाज़ के कारण आसपास मौजूद लोग डर गए और भीड़ जमा हो गई। वहीं कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और टूटे हुए शीशे सड़क पर बिखर गए, जबकि बाइक भी गिरने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस टीम मौके पर घटना स्थल पर पहुंची। उन्होंने सबसे पहले वाहन चालकों की स्थिति का जायजा लिया और राहत की बात यह रही कि दोनों सुरक्षित थे। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की।
मौके पर मौजूद पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन तुरंत सड़क से हटवाए गए, जिससे ट्रैफिक को सामान्य किया जा सका। उन्होंने जनता से वाहन चलाते समय सतर्क रहने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की सलाह भी दी।
Watch Video : ਸਵਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਭਰੀ ਬੱਸ ਨਾਲ ਜ਼ਬਰਦਸਤ ਹਾਦਸਾ, 9 ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ ਕਈ ਜ਼ਖਮੀ
मेष: दिन शुभ रहेगा...