Site icon Dainik Savera Times

Jalandhar News : चाइना डोर की चपेट में आने से व्यक्ति का कटा गला, गंभीर घायल

Jalandhar News : पंजाब में इन दिनों चाइना डोर के कारण आए दिन दुर्घटनाओं के मामले सामने आ रहे। एक ऐसा ही मामला जालंधर के आदमपुर से सामने आया है जहां चाइना डोर की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आपको बता दें कि घायल व्यक्ति का नाम हरप्रीत सिंह बनाया जा रहा है जो सरोबाद का रहने वाला है।

चाइना डोर की चपेट में आने से व्यक्ति घायल

मिली जानकारी के अनुसार हरप्रीत सिंह किसी निजी काम से आदमपुर गया था लेकिन घर वापस लौटते समय वह आदमपुर-भोगपुर जीटी रोड पर गांव नाहल में चाइनीज डोर की चपेट में आ गए। हादसे में बाद युवक बेहोश हो गया। जहां राहगीरों ने उसे तुंरत आदमपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल हरप्रीत की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। लेकिन डॉक्टर के अनुसार सौभाग्य से युवक की सांस की नली बच गई और फिलहाल उसकी जान खतरे से बाहर है। वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

Exit mobile version