Site icon Dainik Savera Times

Jalandhar News : तेज रफ्तार कार ने महिला को कुचला, अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज

जालंधर: शहर में श्री देवी तालाब मंदिर के सामने तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। यहां तेज रफ्तार कार ने एक महिला को कुचल दिया। बता दे घटना के वक्त महिला का बच्चा भी उसके साथ में था। जिसकी जान बच गई। मंगलवार देर रात पूरी घटना का एक सीसीटीवी वायरल होना शुरू हुआ। मृतक महिला की पहचान नीलमहल निवासी रिया के रूप में हुई है। जो गोपाल नगर के पास किराए के मकान में रह रही थी।

सीसीटीवी में आरोपी कार चालक महिला को टक्कर मारता नजर आ रहा है। थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा दोपहर करीब 12.40 बजे हुआ। घटना के वक्त मंदिर बंद था, इसलिए वह बाहर से मंदिर में माथा टेककर सड़क पार कर सड़क किनारे सो रहे एक भिखारी को भीख देने जा रही थी। इसी दौरान दोआबा चौक की तरफ से आ रही एक एक्सयूवी कार ने महिला को कुचल दिया। थाना-8 के सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि सोमवार रात उन्हें सूचना मिली कि देवी तालाब मंदिर के बाहर एक तेज रफ्तार कार ने एक महिला को कुचल दिया है और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके पर नहीं रुका बल्कि वहां से फरार हो गया।

Exit mobile version