Site icon Dainik Savera Times

डिवाइडर से टकराने के बाद पलटा तेज रफ्तार ट्रक, अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/09/1000580229.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/09/1000580228.mp4

जालंधर: रविवार रात हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा और अंदरूनी मशीनरी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राथमिक जांच के अनुसार, ट्रक चालक की आंखों पर सामने से आ रहे वाहनों की तेज रोशनी पड़ने से वह चौंधिया गया। इसी दौरान उसे सड़क पर बना डिवाइडर दिखाई नहीं दिया और ट्रक सीधे डिवाइडर से टकराकर पलट गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। ट्रक की कमानियां टूट गईं, जबकि इंजन और अन्य मशीनरी का सामान टूटकर सड़क पर बिखर गया।

बताया जा रहा है कि ट्रक में पोल्ट्री से संबंधित हल्का सामान लदा हुआ था, जिससे बड़े माल के नुकसान से बचाव हो गया। हादसे में ड्राइवर के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने ट्रक मालिकों और परिजनों को सूचित कर दिया है। हाईवे पर बिखरे सामान को हटाने और पलटे ट्रक को सड़क से हटाकर यातायात बहाल करने की कार्रवाई की जा रही है।

📍 Location: जालंधर नेशनल हाईवे (जालंधर)

Exit mobile version