Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar News : ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर महिला की मौत, पति घायल

October 9, 2024

Jalandhar News : ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर महिला की मौत, पति घायल

जालंधर: शहर के जंडियाला फगवाड़ा रोड पर ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर स्कूटी सवार दंपती की मौत हो गई। इस घटना में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला की पहचान नूरमहल निवासी वंदना कालिया के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। जालंधर से फगवाड़ा रोड पर टी प्वाइंट के पास ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने एक्टिवा सवार दंपती को टक्कर मार दी। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वंदना के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जंडियाला थाना प्रभारी जसवीर चंद ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि टी प्वाइंट के पास ट्राली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। जब वह और उनकी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की तो पता चला कि नूरमहल निवासी जगजीत कालिया अपनी पत्नी वंदना कालिया के साथ स्कूटर (पीबी-08-एफए-9747) पर सवार होकर नूरमहल स्थित अपने ससुराल गए थे। इस दौरान रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें