पंजाब डेस्क: जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने संगठित अपराध और अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय अपराध नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में आधुनिक हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से कुल 8 पिस्तौलें बरामद हुई हैं, जिनमें एक PX5 पिस्तौल, एक जिगाना पिस्तौल, तीन .30 बोर और तीन .32 बोर की पिस्तौलें शामिल हैं। इसके अलावा 45 जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं।
DGP गौरव यादव ने साझा की जानकारी
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती जांच में आरोपियों के संबंध विदेश में बैठे अपराध संचालकों से जुड़े पाए गए हैं। पुलिस को शक है कि यह गिरोह राज्य में आपराधिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए सक्रिय था। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी दो हत्या मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे थे और पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे।
In a major breakthrough, Jalandhar Police Commissionerate busts an organised crime network, apprehends four accused, and recovers 8 sophisticated pistols, including 1 PX5 Pistol, 1 Zigana Pistol, 3 Pistols (.30 Bore), and 3 Pistols (.32 Bore), along with 45 live cartridges.… pic.twitter.com/Nyo8k2To4H
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) May 17, 2026
पूरे नेटवर्क तक पहुंचने में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और नेटवर्क के बाकी सदस्यों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हथियारों की सप्लाई कहां से हो रही थी और किन लोगों तक इन्हें पहुंचाया जाना था।
ये भी पढ़ें…
पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि राज्य में संगठित अपराध, अवैध हथियारों की तस्करी और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

