Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर पुलिस की कार्रवाई, लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गरोह के 3 लोगों को किया गिरफ्तार

December 26, 2022

जालंधर पुलिस की कार्रवाई, लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गरोह के 3 लोगों को किया गिरफ्तार

जालंधर: पुलिस ने चोरी और लूटपाट की वारदातों की अंजाम देने वाले गरोह के तीन लुटेरों को काबू कर लिया है। जानकारी के अनुसार लुटेरों ने देर रात शेखां बाजार में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लुटेरों ने तेजधार दातर के बल पर युवकों को लूटा था। इस मामले को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते घटनास्थल के सीसीटीवी कमरों को खंगालाने के बाद जाँच शुरू की। पुलिस ने बताया कि लुटेरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए बिना नंबर की स्कूटरी का इस्तेमाल किया। पुलिस ने इस मामले में शामिल 3 लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरज सिंह उर्फ सनी निवासी पक्का बाग, राहुल उर्फ काली निवासी अली मोहल्ला और मानव उर्फ लोहा निवासी अली मोहल्ला, के रूप में हुई है। इन सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें