Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जबरन वसूली और फायरिंग गैंग के 4 सदस्य किए गिरफ्तार

June 20, 2026

जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जबरन वसूली और फायरिंग गैंग के 4 सदस्य किए गिरफ्तार

Jalandhar Police Action: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो जबरन वसूली और फायरिंग जैसी गंभीर वारदातों में शामिल था और विदेश में बैठे हैंडलर्स के इशारे पर काम कर रहा था।

जबरन वसूली और फायरिंग गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार 4 आरोपियों के पास से तीन आधुनिक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क विदेश में बैठे लोगों के निर्देशों पर जालंधर और एसबीएस नगर जिलों में कई फायरिंग घटनाओं की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में सक्रिय था।

जांच में जुटी जालंधर पुलिस

इस मामले में थाना भार्गो कैंप में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान और उनके अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि राज्य में संगठित अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें