Site icon Dainik Savera Times

12वीं के बाद करने लग गए हथियारों की तस्करी, 10 पिस्तौल सहित 2 गिरफ्तार

जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व वाली सीआईए की टीम ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। सीआईए की टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वह मध्य प्रदेश से अवैध हथियारों की सप्लाई करते थे। उनके कब्जे से पुलिस ने 10 देसी पिस्तौल 32 बोर सहित 10 मैगजीन बरामद की हैं। आरोपियों की पहचान दिलप्रीत सिंह उर्फ दिल, अजीतपाल सिंह उर्फ शालू के रूप में हुई है। दोनों ने 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई की है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि डीसीपी इनवेस्टिगेन हरविंदर विर्क, एसीपी इनवेस्टिगेशन परमजीत सिंह की अगुवाई में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर कुमार की टीम ने परागपुर लिंक रोड़ पर नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लेकर पंजाब में सप्लाई करने वाले दो आरोपी आज भी अवैध हथियारों की सप्लाई देने के लिए परागपुर चौंक की ओर आ रहे है। इस दौरान परागपुर लिंक रोड़ पर नाकेबंदी फगवाड़ा की ओर से आ रहे संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग की गई। चैकिंग दौरान दोनों के कब्जे से 10 देसी पिस्तौल 32 बोर, 10 मैगजीन बरामद किए गए। पूछताछ में पता चला है कि दिलप्रीत ने अपने पास के गांव के अजय कुमार के साथ मिलकर मध्य प्रदेश से हथियार की खेप लेकर आया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले की आगे जांच की जा रही है।

Exit mobile version