Site icon Dainik Savera Times

जालंधर पुलिस ने 2kg अफीम सहित एक महिला और व्यक्ति को किया गिरफ्तार

जालंधर (पंकज) : जालंधर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बड़ी मात्रा में अफीम के साथ एक महिला और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम ने पॉलटैक्निकल लाडोवाली रोड पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान दोनों आरोपी पैदल आते हुए दिखाई दिए और दोनों पुलिस को देह घबरा गए और पीछे मुड़ने लगे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके पर पकड़ लिया, उनके हाथ में लिफाफे थे, जब तलाशी ली गई तो उसमें 2 किलो अफीम बरामद हुई।

पकडे गए दोनों आरोपियों की पहचान राज कुमार और जुबेदा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएक्स एक्ट के तहत मुकद्दमा नंबर 260 आईपीसी की धारा 18-61-85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version