Dainik Savera Times

कमिश्नरेट पुलिस China डोर पर सख्त, 110 गट्टू पकड़े 1 गिरफ्तार; ड्रोन से रखी जा रही नजर

जालंधर: हर साल इंसानों से लेकर जानवरों तक को जख्म देने वाली चाइना डोर के खिलाफ जालंधर शहरी पुलिस द्वारा अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत रामामंडी पुलिस ने एक व्यक्ति को चाइना डोर के साथ गिरफ्तार किया। जिसके चलते पुलिस द्वारा उस व्यक्ति से 110 गट्टू बरामद किए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्वनर स्वप्न शर्मा ने बताया कि मकर संक्रांति के पवित्र त्योहार पर पतंग उड़ाने की एक लोकप्रिय परंपरा है। पतंगबाजी के लिए खतरनाक चाइना डोर का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कारणों से पंजाब सरकार ने पतंगबाजी के दौरान चाइना डोर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा रखा है।

पुलिस कमिश्नर जालंधर स्वप्न शर्मा।

ड्रोन से की जा रही है निगरानी

स्वपन शर्मा ने बताया कि चाइना डोर की बिक्री रोकने के लिए पुलिस लगातार जांच कर रही है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि त्योहार से पहले इस डोर की बिक्री पर और अधिक प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि ड्रोन निगरानी का उपयोग करके कमिश्नरेट पुलिस जालंधर में ऐसी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों की आसानी से पहचान करने और उनका पता लगाने में सक्षम है। श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि इस अभियान के दौरान ड्रोन तकनीक कानून लागू करने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक प्रभावी उपकरण साबित हुई है।

Exit mobile version