Site icon Dainik Savera Times

जालंधर: नेशनल हाईवे पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को किया डिटेन, CP सतिंदर का आया बयान

जालंधर: परमिंदर सिंह झोटा हत्या केस को लेकर विभिन्न किसान संगठनों ने जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे बंद करने का आह्वान किया था। इसी के तहत किसान संगठनों के सदस्य जालंधर-परागपुर नेशनल हाईवे पर पहुंच गए और सड़क पर बैठकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों के धरने के कारण नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। वहीं पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को डिटेन कर लिया है। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में तीखी नोक-झोक देखने को मिली।

वहीं, मौके पर पुलिस कमिशनर सतिंदर भी मौके पर मौजूद है और वह प्रदर्शनकारियों को शांति बनाए रखने की अपील कर रहे है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिशनर ने कहाकि किसान जत्थेबंदिया नेशनल हाईवे जाम करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने हाईवे को खोल दिया है। पुलिस के साथ विभिन्न जत्थेबंदियां और किसान सहयोग कर रहे है। ऐसे में शहर में दुकानें भी खुली हुई है। इस दौरान प्रदर्शनकारी मिलकर पुलिस के साथ मिलकर पूरा सहयोग कर रहे है। नेशनल हाईवे को खोल दिया गया है, जल्द जाम भी खुल जाएगा।

इससे हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से यातायात प्रभावित हो गया है। किसान संगठनों की मांग है कि परमिंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाए। उधर, प्रशासन ने कत्ल केस में कार्रवाई करते हुए एसएचओ बेअंत कौर को सस्पेंड किया गया है।

बताया जा रहा हैकि इस केस को लेकर डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल के खिलाफ एक्शन की तैयारी की जा रही है, जल्द प्रशासन डीएसपी के खिलाफ भी एक्शन ले सकता है। दूसरी ओर आरोपी अश्विनी की पत्नी नीलम को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दरअसल, पत्नी पर आरोपी पति को भगाने के आरोप लगे है, जिसके कारण पुलिस द्वारा उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के नाम पर मेडिकल शॉप का लाइसेंस नहीं था, बल्कि उसकी पत्नी के नाम पर मेडिकल का लाइसेंस था।

Exit mobile version