Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात गौंडर गैंग का बदमाश घायल, पैर में लगी गोली

January 19, 2025

Jalandhar: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात गौंडर गैंग का बदमाश घायल, पैर में लगी गोली

Jalandhar Police Encounter: पंजाब के जालंधर में कमिश्नरेट पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में कुख्यात गाउंडर गैंग से जुड़ा कुख्यात बदमाश घायल हो गया। पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने रविवार को बताया कि आरोपी पुलिस रिमांड में था और उसे एक रिकवरी के लिए ले जाया गया था जहां अपराधी ने पुलिस पर हमला कर दिया और इस ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ हो गई।

उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ जबरन वसूली, डकैती के मामले, ड्रग्स और हत्या के प्रयास के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस आयुक्त ने बताया कि उक्त अपराधी ने गिरोह के अन्य दो सदस्यों को भी हथियार मुहैया कराए थे। उन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस ने चार पिस्तौल और 100 ग्राम हेरोइन जब्त की हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें