Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर पुलिस ने दो मामलों में 6 आरोपियों सहित 280 ग्राम हेरोइन की बरामद

September 6, 2023

जालंधर पुलिस ने दो मामलों में 6 आरोपियों सहित 280 ग्राम हेरोइन की बरामद

जालंधर : थाना रामामंडी की पुलिस ने 4 सितंबर को दो अलग अलग मामलों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से कुल 280 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुआ। पुलिस पार्टी ASI रोशन लाल की देखरेख में गश्त और चेकिंग के सिलसिले में टी पॉइंट संतोषी नगर के पास पिरान जगह पर मौजूद थे तभी एक युवक मंडी की तरफ से पैदल आता हुआ दिखाई दिया, जो सामने खड़ी पुलिस को देखकर घबरा गया और पीछे भागने लगा। जिसके बाद एएसआई रोशन लाल ने अपने साथी कर्मचारियों के साथ उसे काबू किया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजेश कुमार उर्फ ​​राजा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

वहीं आरोपी राजेश कुमार उर्फ ​​राजा से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी हरजिंदर कुमार उर्फ ​​गंजी और अनुज कुमार उर्फ ​​मोहित का नाम बताया। पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हरजिंदर कुमार के पास से 50 ग्राम हेरोइन और अनुज कुमार उर्फ ​​मोहित के पास से 30 ग्राम हेरोइन मिली।

इस प्रकार 5 सितंबर को एक मोटरसाइकिल पर 3 युवक नंगलशामा चौक की ओर आ रहा था जो सामने खड़ी पुलिस पार्टी को देखकर घबराकर वापस मुड़ने लगा, जिसे SI मदन सिंह ने अपने साथी कर्मचारियों की मदद से काबू किया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम योगेश चहल उर्फ ​​बिल्ला, इंद्रजीत उर्फ ​​इंदर और शिवम उर्फ ​​शिवा बताया। तलाशी लेने पर योगेश चहल के पास से 5 ग्राम, इंद्रजीत उर्फ ​​इंदर के पास से 4 ग्राम और शिवम उर्फ ​​शिवा के पास से 5 ग्राम हेरोइन मिला। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें