Site icon Dainik Savera Times

जालंधर में आज नहीं आएगी Power Supply, ये इलाके होंगे प्रभावित… PSPCL ने जारी की सूचना

जालंधर: पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जानकारी दी है कि शहर के कुछ क्षेत्रों में शनिवार को बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित रहेगी। यह अस्थायी कटौती सब-स्टेशन स्तर पर किए जा रहे तकनीकी कार्यों और एक नए फीडर के आरंभ से जुड़ी हुई है।

PSPCL के अनुसार, 3 अगस्त को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक 66 केवी सब-स्टेशन स्पोर्ट्स एंड सर्जिकल कॉम्प्लेक्स से संबंधित 11 केवी बस्ती बाबा खेल फीडर और 11 केवी नेशनल फीडर की सप्लाई बंद रखी जाएगी।

बिजली विभाग का कहना है कि मौजूदा फीडरों पर अत्यधिक लोड को कम करने के लिए एक नया फीडर चालू किया जा रहा है। इस तकनीकी प्रक्रिया के दौरान उपभोक्ताओं की सुरक्षा और व्यवस्था की स्थिरता सुनिश्चित करने हेतु चार घंटे का बिजली कट लगाया जाएगा।

जालंधर के ये इलाके होंगे प्रभावित

बस्ती बाबा खेल

पिंक सिटी

कसीर विहार

बैंक कॉलोनी

11 केवी नेशनल फीडर से जुड़ी औद्योगिक इकाइयाँ

PSPCL ने उपभोक्ताओं से इस कार्य में सहयोग की अपील करते हुए होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है। साथ ही विभाग ने आश्वस्त किया है कि यह कार्य भविष्य में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक अहम कदम है।

Exit mobile version