Site icon Dainik Savera Times

जालंधर में आज लगेगा लंबा पावरकट, इन बड़े इलाकों में नहीं आएगी बिजली…पढ़ें खबर

Jalandhar Power Cut Today: पंजाब डेस्क: जालंधर शहर के कई इलाकों में आज बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। पावरकॉम की ओर से जानकारी दी गई है कि विभिन्न सब-स्टेशनों पर आवश्यक रिपेयर और मेंटेनेंस कार्यों के कारण यह कटौती की जा रही है। इस दौरान कई अहम रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्रों को कुछ घंटों तक बिजली से वंचित रहना पड़ेगा।

फोकल प्वाइंट-2 सब स्टेशन से प्रभावित क्षेत्र:

फोकल प्वाइंट-2 से जुड़े फीडरों की मरम्मत के चलते ट्यूबवैल कॉर्पोरेशन, रायपुर रोड, बेदी एरिया, के.सी., कोल्ड स्टोर, गुरु अमरदास नगर, गर्दपुर-1 और सलेमपुर जैसे इलाके सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती का सामना करेंगे।

सर्जिकल कॉम्प्लैक्स से प्रभावित क्षेत्र:

सर्जिकल कॉम्प्लैक्स से संचालित 11 के.वी. फीडरों के तहत आने वाले गुप्ता, हिलेरां, वरियाणा-1, जुनेजा, करतार वॉल्व, दोआबा, और जालंधर कुंज क्षेत्रों की सप्लाई सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। इसके अंतर्गत कपूरथला रोड, वरियाणा इंडस्ट्रियल कॉम्प्लैक्स और आसपास के क्षेत्रों में भी पावरकट रहेगा।

टांडा रोड सब-स्टेशन से प्रभावित क्षेत्र:

66 के.वी. टांडा रोड सब स्टेशन से जुड़े हरगोबिंद नगर, बाबा दीप सिंह नगर, अमन नगर, यूनिक कॉलोनी, कोटला रोड, शार्प चक्क, काली माता मंदिर क्षेत्र, मुबारकपुर सेखें, गौशाला रोड, ट्रांसपोर्ट नगर, और इंडस्ट्रियल एरिया को दोपहर 10 बजे से 12 बजे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।

पावरकॉम की अपील:

बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान आवश्यक तैयारियां कर लें और किसी भी असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक उपाय रखें। मेंटेनेंस कार्यों का उद्देश्य आगामी दिनों में बेहतर और स्थिर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

Exit mobile version