Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में आज बिजली कटौती का ऐलान, कई इलाकों में रहेगी बिजली बंद

June 27, 2025

जालंधर में आज बिजली कटौती का ऐलान, कई इलाकों में रहेगी बिजली बंद

Jalandhar Power cut Today: जालंधर: शहरवासियों को आज अस्थायी बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि बिजली विभाग (पावरकॉम) की ओर से 11 के.वी. चीमा फीडर पर एक नया 200 के.वी.ए. ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा रहा है। यह तकनीकी कार्य सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा, जिस दौरान संबंधित इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

-ये इलाके होंगे प्रभावित

रणजीत एवेन्यू, पंजाबी बाग, 66 फूटी रोड, कलगीधर एवेन्यू सहित आसपास के कई रिहायशी इलाके इस कटौती से प्रभावित रहेंगे।

-बिजली विभाग की अपील

पावरकॉम अधिकारियों ने शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह आवश्यक कार्य भविष्य में क्षेत्र में बेहतर और स्थिर बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद वोल्टेज में उतार-चढ़ाव और बार-बार की ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलेगी।

-जल्द हो सकती है बहाली

अगर ट्रांसफार्मर स्थापना का कार्य तय समय से पहले पूरा हो गया तो बिजली आपूर्ति निर्धारित समय से पहले ही बहाल की जा सकती है।

-नागरिकों को सुझाव

बिजली विभाग ने निवासियों से आग्रह किया है कि वे आवश्यक कार्य समय रहते निपटा लें और बैकअप जैसे इन्वर्टर या पावर बैंक की व्यवस्था रखें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। किसी भी बिजली से जुड़ी आपात परिस्थिति में उपभोक्ता विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें