Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar News: आज इन इलाकों में लगेगा लंबा Power Cut, जानें कब आएगी बिजली

December 20, 2025

Jalandhar News: आज इन इलाकों में लगेगा लंबा Power Cut, जानें कब आएगी बिजली

Jalandhar Power Cut: जालंधर शहर के लोगों को आज यानि 20 दिसंबर को बिजली से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि बिजली विभाग ने रखरखाव और जरूरी तकनीकी कार्यों के चलते अर्बन एस्टेट-2 और आसपास के क्षेत्रों में लंबे पावर कट की घोषणा की है। विभाग के अनुसार यह कटौती सुबह 10 बजे शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगी, यानी करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

इन इलाकों में लगेगा लंबा Power Cut

इस दौरान शहर के कई प्रमुख और रिहायशी इलाकों में बिजली नहीं होगी। प्रभावित क्षेत्रों में 11 के.वी. गार्डन कॉलोनी, केशव नगर, जालंधर हाइट्स फेस-1 और फेस-2, मॉडल टाउन, चीमा नगर, पी.पी.आर. मॉल, क्यूरो मॉल, रॉयल रेजीडेंसी, रमणीक नगर, मोता सिंह नगर और गुरमीत नगर शामिल हैं। इसके अलावा ईको होम्स, गोल मार्केट, जनता कोल्ड स्टोर क्षेत्र, वरियाम नगर, जोहल मार्केट, 66 फुटी रोड और मिठापुर सहित आसपास के कई इलाकों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

जानें कब आएगी बिजली

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह पावर कट पूरी तरह से योजनाबद्ध है और इसका उद्देश्य सिस्टम को बेहतर बनाना व भविष्य में होने वाली तकनीकी समस्याओं से बचाव करना है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि लोग पहले से ही अपने जरूरी काम निपटा लें ताकि असुविधा कम हो सके।

साथ ही नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे इनवर्टर या वैकल्पिक बिजली स्रोतों की व्यवस्था पहले से कर लें, खासकर दुकानदार और कारोबारी। बिजली विभाग ने भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समय के बाद सप्लाई को जल्द से जल्द बहाल कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें