Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

छह देशों की टीमें दिखाएंगी हॉकी का दम, जालंधर-मोहाली में होंगे मुकाबले

October 22, 2026

छह देशों की टीमें दिखाएंगी हॉकी का दम, जालंधर-मोहाली में होंगे मुकाबले

Jalandhar Ready to Host International Hockey Tournament : जालंधर। पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष एवं पंजाब अध्यक्ष नितिन कोहली ने गुरुवार को सुरजीत हॉकी ग्राउंड पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्टेडियम को टूर्नामेंट के लिए तैयार बताया।

नितिन कोहली ने बताया कि 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सभी मुकाबले जालंधर के सुरजीत हॉकी ग्राउंड में होंगे। 3 नवंबर को कोई मैच नहीं खेला जाएगा, जबकि 4 और 5 नवंबर को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले मोहाली में आयोजित किए जाएंगे। 27 अक्टूबर को शाम करीब 7 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। वहीं, 5 नवंबर को फाइनल मुकाबले के साथ होने वाली समापन समारोह में भी मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। टूर्नामेंट में भारत, बांग्लादेश, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और मलेशिया की टीमें हिस्सा लेंगी। पाकिस्तान ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए प्रतियोगिता में खेलने से इनकार कर दिया है।

कोहली ने बताया कि दर्शकों के लिए प्रवेश मुफ्त रहेगा। ऑनलाइन टिकट बुक करने की सुविधा भी उपलब्ध है और दर्शक ग्राउंड में पहुंचकर भी टिकट प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों और परिवार के साथ स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार पंजाब में इस स्तर की अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इस दौरान खेल विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी, डायरेक्टर, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें