जालंधर: महानगर में कुछ दिनों से मौसम में पूरी तरह बदलाव नजर आ रहा है। शुक्रवार को भी दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की धूप निकलने के बावजूद बादलों का डेरा बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सैल्सियस के बीच दर्ज किया गया। शाम होते-होते मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे पूरे इलाके में नमी फैल गई।
इस दौरान 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं भी चलती रहीं, जिसने ठंड का असर और बढ़ा दिया। लगातार हो रही बारिश और शीत हवाओं के चलते तापमान में 6 से 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे लोगों को एक बार फिर हल्की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है और गर्म कपड़े निकालने पड़ रहे हैं। शनिवार को भी बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 22 मार्च तक मौसम का यही मिजाज बने रहने की संभावना है जबकि इसके बाद मौसम साफ होने की उम्मीद जताई गई है ।
मेष: दिन शुभ रहेगा...