Site icon Dainik Savera Times

जालंधर ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई, फिल्लौर में 103 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260721-WA0021.mp4

जालंधर: नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जालंधर ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फिल्लौर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 103 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जालंधर ग्रामीण एस. हरविंदर सिंह विर्क के निर्देशों पर की गई। मामले की निगरानी पुलिस अधीक्षक (जांच) विनीत अहलावत और फिल्लौर के डीएसपी भरत मसीह लाधर की देखरेख में की गई।

डीएसपी भरत मसीह लाधर ने बताया कि फिल्लौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह भुल्लर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाया था। इसी दौरान पुलिस ने विक्की सोहता उर्फ विक्की निवासी ऊंची घाटी, फिल्लौर को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ फिल्लौर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ दर्ज एफआईआर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी), 61 और 85 शामिल की गई हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद नशे का आदी था और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए नशे की सप्लाई करने लगा। पूछताछ में यह भी पता चला है कि वह अलग-अलग स्थानों से हेरोइन लाकर उसे आगे बेचता था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ लुधियाना जिले के सलेम टाबरी थाने में लूट से जुड़ा मामला दर्ज है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उसका रिमांड हासिल किया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।

Exit mobile version