Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, आज से काम शुरू

August 24, 2026

जालंधर सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, आज से काम शुरू

पंजाबः जालंधर नगर निगम कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर में कूड़े के ढेर लगे हुए है। वहीं विपक्ष द्वारा लगातार कूड़े के ढेर से फैल रही गंदगी को लेकर रोष जताया जा रहा है। ऐसे में आज मेयर विनीत धीर और नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के साथ सफाई कर्मियों की बैठक हुई। काफी देर तक चली बैठक के बाद सफाई कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया है।

यूनियन के इस फैसले के बाद आज से ही शहर में कूड़ा उठाने का काम दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। हड़ताल के कारण शहर के कई इलाकों में कूड़े के ढेर लग गए थे, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बैठक के दौरान सफाई कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बाद यूनियन ने काम पर लौटने का निर्णय लिया। अब निगम की ओर से शहर में सफाई व्यवस्था को सामान्य करने और जमा कूड़े को जल्द उठाने का काम शुरू किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें