Site icon Dainik Savera Times

जालंधर के अटारी और कैंची बाजार में सीवरेज की समस्या, दुकानदारों ने दी धरने की चेतावनी

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/1000603157.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/1000603155.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/1000603153-1.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/1000603154-1.mp4

जालंधर: अटारी बाजार और कैंची बाजार में सीवरेज की समस्या को लेकर दुकानदारों में भारी रोष है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले करीब डेढ़ से दो माह से सीवरेज बंद होने की समस्या लगातार बनी हुई है। त्योहारी सीजन शुरू होने के कारण परेशानी और बढ़ गई है। सड़कों पर गंदा पानी जमा होने से ग्राहक बाजार में आने से कतरा रहे हैं, जिससे दुकानदारों के कारोबार पर भी असर पड़ रहा है।

दुकानदारों की समस्या सुनने के लिए पार्षद शैरी चड्ढा बाजार पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सुबह सीवरेज बंद होने के कारण दुकानदारों को परेशानी होती है। कुछ समय के लिए पानी निकल जाता है, लेकिन शाम करीब 5 बजे फिर से समस्या शुरू हो जाती है। उन्होंने कहा कि राखी के पर्व के दौरान भी दुकानदारों को इसी समस्या के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी।

शैरी चड्ढा ने बताया कि मामले को विधायक बावा हैनरी के ध्यान में लाया गया है। नगर निगम अधिकारियों को आज शाम तक समस्या का स्थायी समाधान करने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि समस्या हल नहीं हुई तो बुधवार सुबह 10 बजे सभी दुकानदार दुकानें बंद कर नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना देंगे।

दुकानदार डिंपी बाहरी ने कहा कि अधिकारी कई बार अस्थायी समाधान करके चले जाते हैं, लेकिन समस्या दोबारा शुरू हो जाती है। उन्होंने बाजार में नियमित सफाई और सीवरेज की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।

📍 Location: जालंधर अटारी बाजार (जालंधर)

Exit mobile version